लगातार बरसातसे अहमदाबाद के पोश विस्तार बोपल में चारों ओर पानी पानी रविवार 30,जून आज दोपहर से अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई। जिससे अहमदाबाद के काफी इलाके प्रभावित हुए ।दूसरी तरफ बोपल नाम का अहमदाबाद का विस्तार, जो रहने के लिए उत्तम पोश लोकेलिटी माना जाता है ,वहां बहुत सारे विस्तार में पानी भर गया । बोपल विस्तार के पुराने धनाध्य और एजुकेटेड वर्ग का चाहिता और पुराना एरिया स्टर्लिंग सिटी लगभग पानी पानी हो गया ।स्टर्लिंग सिटी के ए सेक्टर और बी सेक्टर के अलावा अन्य सेक्टरों की गलियों में भी पानी भर गया। ए और बी सेक्टर में लोगों के बंगलो के अंदर भी पानी प्रवेश हो गया ।देखने की बात यह है की स्टर्लिंग सिटी के ए और बी सेक्टर में पानी भरना यह समस्या वर्षों से है। जिसकी फरियादें सोसाइटी और अस्तित्व में जो तंत्र थे उन सभी को की गई लेकिन आज तक उसका कायमी उकेल नहीं आ पाया। संपूर्ण समाधान नहीं हुआ ।इस सेक्टर में कुछ नई कुंडिया बनाकर में रोड की मुख्य लाइन में मिलाई गई ।फिर भी पानी घटने की वजह बढ़ गया। देखने की बात यह है कि पूरे दिन बरसात चालू रहते हुए भी जितना पानी नहीं भरता, उससे भी,ज्यादा पानी कुछ घंटों की बारिश में भर गया। लोगों के वाहन बिगड़े। वाहन चलाने में दिक्कत हुई ,और चल कर जाने वाले लोगों की तो हालात ही खराब हो गई। लोगों ने कॉर्पोरेशन में और सोसाइटी में फरियाद तो की है ,देखते हैं की इस समस्या का समाधान होने की आशा जीवंत रहती है या ख्वाहिशों पर बरसात का पानी फिर जाता है।