राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ दो दिवसीय ज्वालामुखी योग साधना सम्पन्न
श्रेष्ठ स्वमान के अभ्यास से जीवन की हर परिस्थिति को बदला जा सकता है : राजयोगी बीके डॉ सुरज भाई
जयपुर l जे एल एन मार्ग पर स्थित अणुविभा केन्द्र मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजापार्क जयपुर की और से दो दिवसीय ज्वालामुखी योग साधना कार्यक्रम का समापन बैलेंस्ड लाइफ ए न्यू वे ऑफ लिविंग पर राष्टिय युवा दिवस कार्यक्रम के साथ हुआ । जिसमें कड़ाके की ठंड में भी सैकड़ों राजयोग साधकों ने बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। वही ब्रह्माकुमारीज़ के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोग विशेषज्ञ राजयोगी बीके डॉ सुरज भाई जी ने राजयोग से आत्म अनुभूति, परमात्म अनुभूति के विभिन्न अभ्यास करवायें उन्होंने कहा हमारे श्रेष्ठ संकल्प से हर परिस्थिति को बदला जा सकता है। मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए व्यर्थ ओर परचिंतन को छोड़ विचारों की चेकिंग करने के साथ श्रेष्ठ स्वमान का अभ्यास करना हे। जीवन को स्वर्णिम बनाने के लिए परमात्म ज्ञान को आपने जीवन में धारण करना है वहीं उन्होंने श्रेष्ठ मनोस्थिति बनाने के लिए कई स्वमान दिए साथ उनका प्रैक्टिकल अभ्यास भी करवाया।
उन्होंने युवाओं को कहा कि विश्व पटल पर भारत की धर्म ध्वजा लहराने वाले स्वामी विवानंद की पवित्रता उसकी महानता को याद दिलाता हे आज का दिन, आज भी भारत के युवाओं में वो देवत्व है,संसार को बदलने की आध्यात्मिक शक्ति है इस स्मृति से अपनी बुद्धि को डिवाइन बनाना है।
ब्रह्माकुमारीज़ के जयपुर राजापार्क उपक्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने सभी का स्वागत सत्कार करते हुए कहा कि हम सब को ज्ञान योग के इस साधना शिविर में अपने आपको पूरी तरह भरपूर करना है। अपनी मनोस्थिति को ज्वालामुखी साधना से शक्तिशाली बनाना है। वहीं दीदी ने युवाओं के लिए कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति का सद्पयोग कर समाज का कल्याण करना है।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने कहा इस मूल्यवान समय के महत्व को समझ दुआएं देने व लेने का कारोबार करना है क्योंकि दुआएं इस दुनिया की सबसे बड़ी दौलत हैं। वहीं उन्होंने कहा इस जीवन रूपी यात्रा से भागना नहीं बल्कि इसमें भाग लेना हे और विजय होने का दृढ़ संकल्प करना है। उन्होंने कहा हर परिस्थिति में मुस्कुराना है और परमात्मा का शुक्रिया करना है।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी,ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी सहित संस्थान में समर्पित अनेक ब्रह्माकुमारी दीदियां मौजूद रही।




