रानी शक्ति सेवा समिति शाहीबाग अहमदाबाद का स्वर्ण महोत्सव
अखंड रामायण पाठ का आयोजन
अहमदाबाद स्थित,शाही बाग में आया हुआ श्री रानी शक्ति सेवा समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने के करीब है।
इस अवसर पर संस्था का स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्री शक्ति श्याम सेवा मंडल द्वारा 738 वे अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी जनता को सह परिवार आमंत्रण दिया गया है। रानी शक्ति सेवा समिति शाहीबाग पिछले 49से ज्यादा सालों से धर्म प्रेमी जनता को सेवा, संस्कार, भक्ति ,दान और आस्था की भेंट देता आया है ।इस समिति से जुड़े हुए तमाम लोग और समाज के विविध अग्रणी और जनता पिछले 50 सालों से अपनी शक्ति के अनुसार सेवा देते आए हैं।
इस स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।यह रामायण पाठ श्री शिव शक्ति श्याम सेवा मंडल द्वारा हो रहा है जिसका 738 व रामायण पाठ आयोजन होगा। कार्यक्रम इस प्रकार है पाठ शुभारंभ 25 जनवरी शनिवार दोपहर 2:30 बजे, श्री राम जन्म रात्रि 8:00 बजे होगा।दिनांक 28 जनवरी रविवार को सुंदरकांड पाठ प्रातः 5:30 बजे और पाठ का समापन दोपहर 1:30 बजे होगा।
पाठ समापन के पश्चात प्रसाद का आयोजन किया गया है ।जिसे ग्रहण करने के लिए तमाम लोगों को परिवार के साथ आमंत्रण दिया गया है ।यह आमंत्रण अशोक सुरेका जी उपाध्यक्ष और श्री रानी शक्ति सेवा समिति द्वारा दिया गया है।
लेख : डॉ राजेश भोजक,9327771150.




