अहमदाबाद के बॉपल गांव के शुरुआती रास्तेमें सुबह-सुबह जमीन के अंदर पानी की पाइप लीकेज होने के कारण रोड और लोगों के घर आंगन में पानी भर गया। यह पानी फैलता हुआ दूसरी गली और मोहल्ले में पहुंचने लगा।देखने की बात यह है की एक तरफ बारिश की कमी, दूसरी तरफ पानी को बचाने के बदले पानी का व्यय होना यह विषम परिस्थिति है।और साथ में इतना हो जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की मदद या रिपेयरिंग के लिए किसी का भी न पहुंचना परेशानी बढ़ाता है।यह स्थिति सबसे पहले तो लोगों को प्रभावित कर रही है ,दूसरी तरफ बिन बरसात इतना सा पानी भर जानेसे लोगों के लिए बड़ी उलझन का माहौल पैदा हो गया है। बोपल में पिछले हफ्ते इसी प्रकार का लीकेज बोपल और विभूषा रोड को जोड़ते हुए कॉर्नर पर हुआ था। उसके पहले कुछ महीना पहले से ऐसा एक माहौल स्टर्लिंग सिटी ए सेक्टर ए चार रास्ते के नजदीक हुआ था ,जो महीना तक रिपेयर नहीं हुआ था ।लोग चाहते हैं कि उनको पानी ज्यादा मिले ,समय सर मिले लेकिन इस प्रकार की गलती से या तो ऐसी गलती पर समय सर एक्शन ना लेने के कारण पानी का व्यय होता है। साथ-साथ लोगों को भी तकलीफ होती है।।
Views: 139
Read Time:1 Minute, 44 Second
Average Rating
5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%




