जगन्नाथ रथयात्रा इस्कॉन जुहू संपन्न।
पांच दिन तक इस्कॉन मंदिर, जुहू मुंबई में जगन्नाथजी दर्शन।
मुंबई,13 जुलाई,24
आज दोपहर को इस्कॉन मंदिर जुहू की जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई।
लोखंडवाला स्थित इस्कॉन स्कूल से जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति रथमें बिराजमान की गई। पारंपरिक रूट से यह रथ यात्रा शुरू हुई और इस्कॉन मंदिर जुहू पर संपन्न हुई।
यहां मंदिर में मूर्तियो को स्थापित किया गया।हजारों भक्तों की भीड़ ने उनका दर्शन किया।
इस्कॉन मंदिर देश विदेशमे आए हुए हैं।हरेक मंदिर से जगन्नाथजी की रथ यात्रा निकलती है। आषाढ़ दूज से लेकर 10 दिनों के भीतर यह रथ यात्रा संपन्न करनी होती हैं। मंदिरों द्वारा इन दिनों में से कोई भी दिन नियत कर के रथ यात्रा निकाली जाती है। इस्कॉन जुहू की जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में देश विदेश के भक्त,साधु ज्ञानी गण,विशिष्ट अतिथि के साथ गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार डा राजेश भोजक की खास उपस्थिति रही।




