शुक्रवार रात अहमदाबाद के बोपल विस्तार में RSS की बोपल शाखा द्वारा गुरुपूजन किया गया। स्टर्लिंग सिटी स्थित काश्मीर भवन में आयोजित इस अवसर पर सम्मान के साथ भगवा ध्वज स्थापित किया गया।इस ध्वज को आरएसएस में गुरु माना जाता है। इस समारोह में स्टर्लिंग सीटी, बोपल शाखा के पदाधिकारी,स्वयंसेवक, नागरिक, बच्चो के अलावा आमंत्रित गण शामिल हुए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा आरएसएस प्रणाली मुजब ध्वज की पूजा की गई और सलामी दी गई। साथ मे सभीने समर्पण से गुरुका सम्मान किया। गुरुपूजन के बाद सभी का मुंह मीठा कराया गया। प्रसंग अनुरूप वक्ता का उद्बोधन और राष्ट्रीय भावना के गीत के साथ यह समारोह संपन्न हुआ।