आयुष्मान खुराना बने रेडियो वन पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ट्रैवल शो ‘गेट सम सन’ के होस्ट, शो का ऐतिहासिक 8वां सीजन 9 खास विषयों पर होगा केंद्रित
भारत का पसंदीदा ट्रैवल शो अपने 8वें सीजन में प्रवेश कर गया है
‘इनफिनिटी अवेट्स’ थीम पर केंद्रित यह शो 9 असाधारण विषयों के साथ यात्रा की अनंत भावनाओं का जश्न मनाएगा
मुंबई, 13 दिसंबर 2024 : आज के दौर में यात्रियों और उनके द्वारा की जाने वाली यात्रा के सामान्य ट्रेंड में बदलाव आ रहा है। यात्री अब उन जगहों की रोमांचक यात्रा करना पसंद करते हैं, जो टूरिज्म के लिए सामान्य तौर पर लोकप्रिय स्थल नहीं होते हैं, साथ ही वह इस यात्रा में बेहतर से बेहतर अनुभव की तलाश करते हैं, जिसके चलते लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्रा (इंटरनेशनल ट्रैवल) का विकास जारी है। जिसे देखते हुए भारत की अग्रणी निजी सामान्य बीमा कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने रेडियो वन के प्रमुख ट्रैवल शो – ‘गेट सम सन’ के ऐतिहासिक 8वें सीजन के लिए अपने सहयोग की घोषणा की है, जिसे बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना द्वारा होस्ट किया गया।
नंबर 8 और इनफिनिटी यानी अनंत के साथ इसकी समानता से प्रेरित, यह सीजन ‘इनफिनिटी अवेट्स’ थीम पर केंद्रित है, जिसमें 9 असाधारण विषयों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह सीजन जिन 9 विषयों का प्रदर्शन करेगा उनमें : विशाल प्राकृतिक तालाब व प्राचीन ग्रीक स्थलों से लेकर श्रेष्ठ वास्तुकला, खूबसूरत द्वीप, आकर्षक जानवरों का वर्ग, आकाश या अंतरिक्ष के खूबसूरत दृश्य, पृथ्वी, जल, वायु या अग्नि जैसे किसी तत्व से जुड़े किसी अलौकिक प्राणी से मुलाकात, और शक्तिशाली ऊर्जा भंवर यानी ऐसी जगह जहां ऊर्जा केंद्रित है। यह शो अपने मेजबान के रूप में बहुमुखी और करिश्माई अभिनेता आयुष्मान खुराना का स्वागत करता है, जो शो को देखने और सुनने वालों को वैश्विक गंतव्यों के एक असाधारण यात्रा पर ले जाएंगे, साथ ही जो यात्रा की अनंत संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
आयुष्मान खुराना के साथ शो का जुड़ाव एक आदर्श तालमेल लाता है, क्योंकि अभिनेता पारंपरिक शहर-आधारित पर्यटन से अलग प्रामाणिक सांस्कृतिक अनुभवों और चौंकाने वाली या आश्चर्यजनक प्राकृतिक घटनाओं की खोज के अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं।
इस चल रहे सहयोग के माध्यम से, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का फोकस यात्रा सुरक्षा (ट्रैवल सिक्योरिटी) की संस्कृति को बढ़ावा देना है, साथ ही कंपनी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना है कि यात्री अपनी पूरी साहसिक यात्रा के दौरान मानसिक शांति के साथ अनंत संभावनाओं का पता लगा सकें।
इस सीजन के बारे में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की हेड मार्केटिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सीएसआर, शीना कपूर ने कहा कि आज के यात्री तेजी से कई तरह के बेहतर अनुभवों की तलाश कर रहे हैं – जैसे छुट्टियों को बेहतर बनाने के लिए यात्रा पर निकलने से लेकर साहसिक गतिविधियों से जुड़ना और एक अलग समुदाय के बीच रहकर उनकी संस्कृति से जुड़ने तक। हमारा लगातार यह प्रयास है कि यात्रियों सहित आज के गतिशील उपभोक्ताओं की अलग अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर बीमा उत्पाद डिजाइन करना है।
ऐसी ही एक पेशकश, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ट्रिपसिक्योर+ है, जो एक एआई द्वारा संचालित ट्रैवल इंश्योरेंस प्रोडक्ट (यात्रा बीमा उत्पाद) है। यह व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है, जो पूरी यात्रा के दौरान सबसे बेहतर कवरेज और बिना किसी रुकावट या परेशानी के सपोर्ट प्रदान करता है। ‘गेट सम सन सीजन 8’ के माध्यम से, हमारा उद्देश्य यात्रा बीमा के महत्व को उजागर करना है। साथ ही लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया का पता लगाने के लिए प्रेरित करना है, वह भी यह जानते हुए कि उनके पास एक भरोसेमंद पार्टनर है जो उनके रोमांच की सुरक्षा कर रहा है।
गेट सम सन के बारे में आयुष्मान खुराना ने कहा कि जब मैं यात्रा करता हूं, तो मैं उन जगहों का पता लगाने का ध्यान रखता हूं, जहां सामान्य यात्री नहीं जाते हैं और वो जगह एक तरह से अनजान हैं। चाहे वह मेरे दोस्तों के साथ हो या परिवार के साथ, यह सब हमारी यात्रा से एक जादुई अनुभव बनाने के बारे में है जिसे हम कभी न भूलें। गेट सम सन का 8वां सीजन इसकी पूरी तरह से खोज करता है, क्योंकि हम उन स्थानों के बारे में बात करते हैं जो अब तक अनसुने हैं। इसलिए अपने बैग पैक करें और तैयार हो जाएं, हो सकता है कि हमने इस सीजन के जरिए आपको अपनी अगली छुट्टियां मनाने के लिए जगह चुनने का आइडिया दे दिया हो!
हाल ही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने एक इनोवेटिव और एआई द्वारा संचालित ट्रैवल इंश्योरेंस प्रोडक्ट, ट्रिपसिक्योर+ (TripSecure+) लॉन्च किया था। इंटरनेशनल यात्रियों के लिए एक ट्रैवल पार्टनर के रूप में यह प्रोडक्ट अलग अलग जगह से आने वाले भारतीय यात्रियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लेक्सिबल कवरेज विकल्प प्रदान करता है।
कंपनी के पास 1.32 लाख सक्रिय ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी हैं और इसने पिछले साल दुनिया भर में 1.36 लाख यात्रियों को सहायता प्रदान की। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का ट्रैवल इंश्योरेंस बिना किसी मेडिकल जांच के सभी आयु वर्ग के यात्रियों को 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक के मेडिकल कवरेज के साथ विश्व स्तर पर क्वालिटी हेल्थकेयर का लाभ देता है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 25,943 यात्रा-संबंधी क्लेम का सफलतापूर्वक समाधान किया है, जिससे कंपनी द्वारा यात्रियों को व्यापक यात्रा सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड शहरी पेशेवर और यात्रा प्रेमियों के बीच शो की अनूठी स्थिति को पहचानते हुए, शुरुआत से ही ‘गेट सम सन’ के साथ जुड़ा हुआ है। यह शो 7 प्रमुख शहरों – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में प्रसारित किया जाएगा।




