मधुबन मीडिया विंग और ईमेल डिपार्टमेंट द्वारा ब्रह्मा बाबाका १४८ वा जन्म जयंती मनाई गई
मिडिया विंग के डॉ राजेश भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्मा कुमारिस ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक, पूरी मानव सृष्टि का आदि पिता प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 148वीं जन्म-जयंती(birth anniversary) समारोह 15 दिसम्बर 2024 को ‘आध्यात्मिक सशक्तिकरण दिवस’ (Spiritual Empowerment Day) के रूप में मनाया जा रहा है।
दादा लेखराज उर्फ़ प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जी का जन्म 15 दिसम्बर 1876 को हुआ था।
दुनिया में महापुरुषों,धार्मिक नेताओं, संत या धर्म संस्थापकों का जन्म जयंती को बड़े रूप में मनाया जाता है, जिसमें विश्व भर के केंद्र और लाखों लोग शामिल होते हैं।
इस बात को सामने रखते हुए बापदादा के प्रत्यक्षता के निमित्त मीडिया विंग इस वर्ष भी ब्रह्मा बाबा जी का जन्म जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम इस प्रकार रहा।
कार्यक्रम स्थल – ऋषि भवन मीडिया विंग और ईमेल आफिस।
सुबह 10 बजे – ब्रह्मा बाबा के जीवनी पर प्रकाश डालना।
10.10 बजे- ब्रह्मा बाबा पर गीत
10.15 बजे- मौन श्रद्धांजलि, द्वीप प्रज्वलन, केक कटिंग
पुष्पांजलि
10.25 बजे टोली वितरण।
उपरोक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई बहने उपस्थित रहे।बीके शांतनु भाई राष्ट्रिय संयोजक, मीडिया विंग,शांतिवन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मीडिया गण को भी आमंत्रित किया गया।
Om Shanti 💎 🕉




