🕉️कपड़ों के लिए वास्तु एवं ज्योतिष युक्तियाँ
✍️जिस तरह वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कई नियम बताए गए हैं, उसी तरह कपड़ों को लेकर भी कुछ नियम हैं। अगर हम अपने दैनिक जीवन में वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कपड़े पहनते हैं, तो इससे हमें काफी लाभ मिलता है।
🔹हमें नए कपड़े कब खरीदने चाहिए
अधिकांश लोग खरीदारी करते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि उन्हें नए कपड़े कब खरीदने चाहिए और कब नहीं। ज्योतिष शास्त्र में नए कपड़े खरीदने के लिए सोमवार और शुक्रवार को शुभ दिन माना जाता है। वहीं, मंगलवार और शनिवार को नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों नए कपड़े खरीदने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
🔹कपड़ों का रंग कैसा होना चाहिए वास्तु
शास्त्र के अनुसार कपड़ों का रंग भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप जीवन में नकारात्मक सोच रखते हैं या किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रहता है तो आपको सफेद रंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए। वहीं अगर आप किसी काम को करने में जल्दी सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए। पीले रंग के कपड़े पहनना भी सफलता पाने के लिए शुभ माना जाता है। सिंगल लोगों को काला रंग कम पहनना चाहिए। क्योंकि इससे शादी में देरी होती है। वहीं गुलाबी, नारंगी और हल्के रंग पहनने से शादी जल्दी संभव होती है।
इस तरह के कपड़े न पहनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़े पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक ही कपड़े को बार-बार पहनने से सेहत और धन पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी गंदे कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। गंदे कपड़े पहनकर पूजा करने से आपके संचित और अर्जित धन पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। बिना धुले कपड़े पहनने से जीवन में आर्थिक परेशानियां आती हैं।
पुराने कपड़ों का क्या करें
आप किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर गरीबों या जरूरतमंदों को पुराने कपड़े भी दान कर सकते हैं। याद रखें शरीर पर धारण किए हुए पुराने कपड़े दान करना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता।
अलमारी के लिए वास्तु टिप्स
- घर में हम जिस तरह से कपड़े रखते हैं उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है
- आपको अपने कपड़ों को सही दिशा में रखना चाहिए
- आप अनजाने में अपने जीवन में अशुभता और असंतुलन ला सकते हैं.
🔹उत्तर या पूर्व दिशा
साफ कपड़ों के लिए आमतौर पर उत्तर या पूर्व दिशा को प्राथमिकता दी जाती है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है और इसे धन और संचय के लिए शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में कपड़े रखने से संचय और सौभाग्य की उम्मीद की जाती है। पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है और इसे नवीनता और ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।
🔹 पूर्व उत्तर दिशा
उत्तर-पूर्व दिशा में गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए क्योंकि यह दिशा भगवान बृहस्पति से संबंधित है, जो बुद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। अगर इस दिशा में गंदे कपड़े रखे जाएं तो व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
🙏🚩🙏




