शोध के अनुसार – लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ पोट्समाउथ द्वारा भारतीय मूल के शोधकर्ता की अगुवाई में वैज्ञानिकों की एक टीम ने यह दावा किया है कि पके टमाटर में एक ऐसा पौष्टिक तत्व पाया जाता है जो प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को न केवल रोकता है बल्कि उनको समाप्त भी कर देता है। इस शोध में वैज्ञानिकों ने टमाटर में पाये जाने वाले लाइकोपीन तत्वों के प्रभावों की जांच की। इस अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि टमाटर को लाल रंग देने वाला लाइकोपीन कैंसर की कोशिकाओं के स्वस्थ्य रक्त से जुड़ने की क्षमताओं को खत्म कर डालता है।
टमाटर खाने के अन्य फायदे – टमाटर में विटामिन, प्रोटीन, वसा आदि तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा टमाटर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। आइए जानते हैं कि टमाटर किन-किन बीमारियों के लिए फायदेमंद है –
भूख बढाने के लिए – टमाटर खाने से भूख बढती है। इसके अलावा टमाटर पाचन शक्ति, पेट से संबंधित अनेक समस्याओं को दूर करता है। टमाटर खाने से पेट साफ रहता है और इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
त्वचा के लिए – टमाटर खाने से सनबर्न और टैन्ड स्किन में फायदा होता है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है।
पेट के लिए – पेट में कीड कीड़े हैं तो हर रोज खाली पेट टमाटर खाने फायदा होता है। टमाटर में हींग का छौका लगाकर पीजिए, पेट के सारे कीडे मर जाएंगे। टमाटर पर काली मिर्च लगाकर खाना भी काफी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के लिए – डायबिटीज रोगियों के लिए टमाटर खाना बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज एक खीरा और एक टमाटर खाने से डायबिटीज रोगी को लाभ मिलता है। टमाटर आंखों व पेशाब संबंधी रोगों के लिए भी फायदेमंद है।
लीवर और किडनी के लिए – टमाटर खाने से लीवर और किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। हर रोज टमाटर का सूप पीने से लीवर और किडनी को फायदा होता है।
गठिया के लिए – अगर आपको गठिया है तो टमाटर का सेवन कीजिए। एक गिलास टमाटर के रस को सोंठ में डालकर अजवायन के साथ सुबह-शाम पीजिए, गठिया में फायदा होगा।
यदि आप टमाटर जैसा लाल दिखना चाहते हैं तो अपने भोजन में टमाटर का सेवन शुरू कर दीजिए। टमाटर को कच्चा, पकाकर और सूप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺




